Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 17, 2026

शिक्षिका के वीडियो प्रसारण मामले में डीपीओ पहुंचे विद्यालय, की जांच

 शिक्षिका के वीडियो प्रसारण मामले में डीपीओ पहुंचे विद्यालय, की जांच



हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के रजनपुरा स्थित माध्यमिक उच्च विद्यालय में शिक्षिका खालिदा जिया द्वारा विद्यालय परिसर में स्थित पीपल के पेड़ पर आस्था से बांधे गए धागों को काटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। एमएच नगर थाना भी प्रसारित वीडियो देख सतर्क हो गई और विद्यालय पहुंच विधि व्यवस्था की जांच की। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अभिजीत कुमार ने विद्यालय पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे पूरे प्रकरण की जांच की तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और अन्य कर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। लापरवाही या अनुशासनहीनता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

शिक्षिका के वीडियो प्रसारण मामले में डीपीओ पहुंचे विद्यालय, की जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link