Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 17, 2026

गलत मूल्यांकन पर शिक्षक का कटे वेतन : राज्यपाल

 गलत मूल्यांकन पर शिक्षक का कटे वेतन : राज्यपाल

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों में मूल्यांकन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि छात्र मूल्यांकन पर सवाल उठाते हैं तो उत्तरपुस्तिकाएं उन्हें ईमेल से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि गलती छात्र की है या मूल्यांकन करने वाले शिक्षक की। राज्यपाल ने कहा कि यदि जांच में शिक्षक की ओर से गलत मूल्यांकन किया जाना साबित होता है तो संबंधित शिक्षक को मूल्यांकन का पारिश्रमिक नहीं दिया जाना चाहिए ।


गलत मूल्यांकन पर शिक्षक का कटे वेतन : राज्यपाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link