Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 22, 2026

प्रदर्शन के आधार पर स्कूलों को मिलेगा रेड-ग्रीन स्टार

प्रदर्शन के आधार पर स्कूलों को मिलेगा रेड-ग्रीन स्टार

प्रयागराज, । स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने अब स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की पहल शुरू की है।






आरटीओ की ओर से स्कूलों को ग्रीन स्टार और रेड स्टार देने की व्यवस्था की जा रही है। जिन स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, उन्हें ग्रीन स्टार दिया जाएगा। वहीं नियमों की अनदेखी कर अनफिट या बिना परमिट वाले वाहनों का संचालन कराने वाले स्कूलों को रेड स्टार दिया जाएगा। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 1180 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। जुलाई में ही इनमें से 315 वाहनों की फिटनेस समाप्त मिली, जबकि करीब 180 वाहनों के परमिट नहीं थे। एक माह के विशेष अभियान में करीब 301 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 28 वाहनों को सीज किया गया। आरटीओ प्रशासन हिमेश तिवारी ने बताया कि यदि बिना फिटनेस या बिना परमिट वाले वाहन बच्चों को ढोते पाए गए तो संबंधित स्कूल को रेड स्टार की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे स्कूलों की शिकायत शासन स्तर पर भी भेजी जाएगी।

प्रदर्शन के आधार पर स्कूलों को मिलेगा रेड-ग्रीन स्टार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link