Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 22, 2026

तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन की मांग

तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन की मांग

प्रयागराज, । अटेवा पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर शुक्रवार को डायट से सुभाष चौराहा तक पेंशन तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में नारे लगाए गए।






जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों का अधिकार है। प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कनौजिया ने कहा कि पेंशन बहाली और निजीकरण के खिलाफ संघर्ष के लिए सभी को एकजुट होना होगा। दानिश इमरान और संजय पटेल ने टीईटी की अनिवार्यता पर पुनर्विचार की मांग की। मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्र ने सांसदों-विधायकों की पेंशन व्यवस्था पर भी पुनर्विचार की मांग उठाई। जिला महामंत्री आरके यादव, नीलम सिंह और अंजना सिंह ने 25 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित रैली में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील 

तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link