Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 22, 2026

जल्द लखपति बना रहीं एआई कंपनियां, एआई स्टार्टअप से जेन-जी अरबपति बने

जल्द लखपति बना रहीं एआई कंपनियां, एआई स्टार्टअप से जेन-जी अरबपति बने

कैलिफोर्निया, एजेंसी। एआई की जबरदस्त मांग ने एक नए युवा अमीर वर्ग को जन्म दिया है। 20 से 29 साल (जेन-जी) की उम्र के कई युवा उद्यमी और शोधकर्ता एआई स्टार्टअप की बदौलत रातों-रात अरबपति बन रहे हैं।



फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में 80 से अधिक एआई अरबपति मौजूद हैं, जिनकी कुल संपत्ति करीब 277 लाख करोड़ रुपये (2.9 ट्रिलियन डॉलर) से अधिक है। इनमें से आधे से अधिक (45) युवा बीते एक-दो वर्षों में इस क्लब में शामिल हुए हैं। इस सूची में एंथ्रोपिक की भाई-बहन की जोड़ी डारियो व डेनिएला अमोडी व ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा कई एआई वैज्ञानिक, स्टार्टअप फाउंडर और निवेशक भी अमीर बन रहे हैं।







इस नई लहर ने सिर्फ व्यक्तिगत संपत्ति ही नहीं बदली, बल्कि पूरे स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी नया रूप दिया है। युवा उद्यमी अब पारंपरिक बिजनेस मॉडल की बजाय एआई मॉडल ट्रेनिंग व डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कई देश इन युवा अरबपतियों को अपने यहां आकर्षित करने के लिए टैक्स छूट व रिसर्च फंडिंग दे रहे हैं, जिससे प्रतिभाओं की होड़ तेज हो गई है। अचानक आई अमीरी के साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी संपत्ति मिलने से जिम्मेदारी व मानसिक दबाव बढ़ सकता है।

जल्द लखपति बना रहीं एआई कंपनियां, एआई स्टार्टअप से जेन-जी अरबपति बने Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link