Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 8, 2026

11, 18 व 25 अक्टूबर को बूथ स्तर पर विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर

 11, 18 व 25 अक्टूबर को बूथ स्तर पर विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर

दिनांक 07 अक्टूबर 2026 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया है कि निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के उद्देश्य से जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होने बताय है कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे नागरिकों की पहचान करना है, जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं हो पाया है अथवा किसी कारणवश नाम विलोपित हो गया है। पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।



उन्होने बताय है कि अभियान के तहत 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर भ्रमण किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए 11 अक्टूबर (रविवार), 18 अक्टूबर (रविवार) एवं 25 अक्टूबर (रविवार) को बूथ स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।


 उन्होने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष अभियान एवं बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कैंप का लाभ उठाते हुए अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराने तथा आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में संशोधन/सुधार कराने की कार्रवाई अवश्य करें।


------------------------


जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

11, 18 व 25 अक्टूबर को बूथ स्तर पर विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link