राजकीय स्कूलों को मिले 182 एलटी ग्रेड संस्कृत शिक्षक
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक) 2025 भर्ती के संस्कृत विषय का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। 23 अप्रैल को आयोजित मुख्य परीक्षा में पुरुष व महिला शाखा के लिए क्रमश: 90 एवं 92 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। शारीरिक रूप से अक्षम/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में एलटी ग्रेड विशिष्ट अध्यापक के एक पद के सापेक्ष योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गई।

