गोरखपुर: उच्च प्राथमिक के प्रधानाध्यापकों के खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर प्रमोशन को लेकर BSA ने जारी किया सख्त आदेश*
*गोरखपुर।* कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर द्वारा समयबद्ध/अतिमहत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। पत्रांक: बेसिक/ 11437-41 /2026-27 दिनांक 22-09-2026
यह आदेश खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड- भटहट, कैम्पियरगंज, सहजनवां, बांसगांव, खोराबार, पाली, जनपद-गोरखपुर के नाम जारी किया गया है।
*विषय:-* उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों/प्रधानाध्यापिकाओं की "खण्ड शिक्षा अधिकारी" (पूर्व पदनाम-प्रति उप विद्यालय निरीक्षक) के पद पर पदोन्नति हेतु सूचना/अभिलेख उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।
आदेश में कहा गया है कि शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ0प्र0 शिक्षा निरीक्षण अनुभाग, शिक्षा निदेशालय, उ0प्र0 प्रयागराज के पत्रांक निरीक्षण/2532/2026-27 दिनांक 06.08.2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। जो समस्त मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) उ0प्र0 को सम्बोधित व विशेष सचिव, उ0प्र0 शासन, बेसिक शिक्षा अनुभाग-1, लखनऊ सहित तीन अन्य अधिकारियों को पृष्ठांकित है। जनपद गोरखपुर के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत पात्र प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका की पदोन्नति की कार्यवाही हेतु निदेशालय के पत्र दिनांक 06.08.2026 के साथ संलग्न संशोधित निर्धारित प्रारूप पर सूचना तैयार की जानी है। साथ ही सम्बन्धित कार्मिकों की सेवा पुस्तिका व ई-सर्विस बुक की प्रमाणित छायाप्रति भी संकलित की जानी है। (संशोधित प्रारूप संलग्न है।)
इस कार्यालय के पत्रांक बेसिक/19650-52/2025-26/ दिनांक 09.03.2026, पत्रांक बेसिक/20395-97/2025-26 दिनांक 19.03.2026 व पत्रांक बेसिक/20847-49/2025-26 दिनांक 28.03.2026, पत्रांक बेसिक/8996-9000/2026-27 दिनांक 13.08.2026, पत्रांक बेसिक/9807-11/2026-27 दिनांक 27.08.2026, पत्रांक बेसिक/10645-49/2026-27 दिनांक 08.09.2026 के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों/प्रधानाध्यापिकाओं की "खण्ड शिक्षा अधिकारी" के पद पर पदोन्नति हेतु सूचना/अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिसकी सूचना कतिपय खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा इस कार्यालय को प्राप्त नहीं करायी गयी है, तथा सम्बन्धित कार्मिकों की सेवा पुस्तिका व ई-सर्विस बुक भी प्रेषित किये जाने का निर्देश दिया गया था।
*विकास खण्ड स्तर से सूचना की स्थिति:*
क्र0सं0 ब्लॉक का नाम सूचना प्राप्त अथवा अप्राप्त ई सर्विस बुक प्राप्त अथवा अप्राप्त सेवा पुस्तिका प्राप्त अथवा अप्राप्त
1 भटहट प्राप्त प्राप्त प्राप्त परन्तु सत्यापित नहीं
2 कैम्पियरगंज प्राप्त प्राप्त परन्तु सत्यापित नहीं प्राप्त परन्तु सत्यापित नहीं
3 सहजनवां प्राप्त प्राप्त अप्राप्त
4 बाँसगांव प्राप्त प्राप्त अप्राप्त
5 खोराबार प्राप्त अप्राप्त अप्राप्त
6 पाली अप्राप्त अप्राप्त अप्राप्त
BSA धीरेन्द्र त्रिपाठी ने निर्देशित किया है कि आप समस्त को पुनः निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने विकास खण्ड के विद्यालय में कार्यरत पात्र प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका जिनकी सेवा 10 वर्ष प्रधानाध्यापक पद पर पूरी हो चुकी है, जिसके साथ संशोधित प्रारूप संलग्न है, के सम्बन्ध में तत्काल सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
*नोट-* निदेशालय द्वारा जारी संशोधित निर्धारित प्रारूप पर ही सभी विवरण (excel Sheet) (Arial) में ही भरी जानी है।

