Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 8, 2026

19 अक्टूबर की छुट्टी की मांग तेज, महानवमी पर अवकाश का इंतजार

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर अवकाश घोषित करने की मांग तेज हो गई है। 18 अक्टूबर को रविवार, 20 अक्टूबर को दशहरा और 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश होने के कारण शिक्षक संगठन 19 अक्टूबर को भी छुट्टी की मांग कर रहे हैं।


बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय की बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से इस संबंध में वार्ता भी हो चुकी है। इससे शिक्षकों में अवकाश घोषित होने की उम्मीद बढ़ी है।


यदि 19 अक्टूबर को अवकाश घोषित होता है तो 18 से 21 अक्टूबर तक लगातार चार दिन विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, फिलहाल 19 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर कोई आधिकारिक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। शिक्षकों की नजर अब विभाग के अंतिम आदेश पर है।

19 अक्टूबर की छुट्टी की मांग तेज, महानवमी पर अवकाश का इंतजार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link