Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 8, 2026

शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज

 शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर पांच अक्तूबर को प्रदर्शन कर मार्ग बाधिक करने वाले 60 लोगों के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा गुलिस्ता चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराया है।






इंस्पेक्टर गौतमपल्ली विपिन सिंह के मुताबिक, चौकी इंचार्ज ने तहरीर देकर बताया कि पांच अक्तूबर की सुबह 10 बजे वह ड्यूटी पर थे। इस बीच उन्हें पता चला कि माल एवेन्यू स्थित शिक्षामंत्री के आवास पर कुछ महिलाएं और पुरुष पहुंच घेराव कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे यातायात संचालन नहीं हो पा रहा है। जाम लगा हुआ है। प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों पर तख्तियां थी।

उसमें लिखा था आरक्षण हम लेकर रही रहेंगे, भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे थे और अन्य तरह के बिंदु लिखे थे। लोगों का नाम और पता पूछा गया तो उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। बिना सूचना अथवा परमीशन के प्रदर्शन कर रहे थे। समझाने का प्रयास किया गया तो उक्त लोग नहीं माने। यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो और सीसी फुटेज से प्रदर्शन कर रहे लोगों को चिंह्नित किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link