Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 25, 2021

पसंद से यूनिफार्म खरीद सकेंगे बच्चे, 30 सितम्बर तक भेजी जाएगी धनराशि

 



महोबा। परिषदीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चे इस बार अपनी पसंद की यूनिफार्म व जूते मोजे खरीद सकेंगे। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता शशांक सचान ने बताया कि बच्चों को यूनिफार्म के लिए डाटा फीड होने के बाद प्रत्येक बच्चे के अभिभावक के बैंक खाते में 1065 रुपये भेजे जाएंगे। शासन ने दो दिन में सभी बच्चों का विवरण प्रेरणा, आधार डीबीटी एप में अपलोड करने का निर्देश दिया है। बीएसए सूर्यभान ने बताया कि इस बार अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रेषित की जाएगी। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर डाटा मांगा गया है। 30 सितंबर तक धनराशि खाते में भेज दी जाएगी। (संवाद)

पसंद से यूनिफार्म खरीद सकेंगे बच्चे, 30 सितम्बर तक भेजी जाएगी धनराशि Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link