बेवर (मैनपुरी)। विकास खंड बेवर के प्राथमिक विद्यालय दौदापुर में छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव किया जा रहा था। यहां अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखे जा रहे थे। गांव की प्रधान के पति की शिकायत पर सौड़ीओ ने स्कूल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने दोनें रसोइयों को बखास्त करते हुए प्रधानाध्यापिका को उनके कर्तव्य में लापरवाही पर निलंबित कर दिया।
बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को एमडीएम को खराब गुणवत्ता पर फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं इस मामले का शुक्रवार की वीडियो भी वायरल हुआ परिषदीय विद्यालय दोदापुर में अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन जाएं उनके पास कक्षाओं में रखे जाते थे, वहीं अन्य जाति के बच्चे के बर्तन रसोई में रखे जा रहे थे। दो दिन पहले गांव की प्रधान मंजूदेवी के पति सहाब सिंह स्कूल पहुंचे तो यहां उनसे इसकी शिकायत की गई सुधार न होने पर उन्होंने बीएसए से शिकायत की। वहीं शुक्रवार को इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को सीडीओ, बीएसए और परियोजना निदेशक प्राथमिक विद्यालय दौदापुर पहुंचे। यहां जांच के बाद | शिकायत को सही पाया। सीडीओ के सामने ही रसोइयों ने अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के बर्तन छूने से इनकार कर दिया। सीडीओ ने प्रधानाध्यापिका गरिमा सिंह राजपूत को कर्तव्य में लापरवाही पर निलंबित कर दिया। वहीं रसोइया लक्ष्मीदेवी व सोनवतों को सेवा से बर्खास्त कर दिया वाद

