Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 25, 2021

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य समेत स्टाफ का वेतन रोका

 उरई। डीआईओएस भगवत पटेल ने एसआरपी इंटर कालेज कोंच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों की संख्या शून्य मिली। सितंबर माह में छात्र उपस्थिति खाली थी। कुछ शिक्षक बिना प्रार्थनापत्र के स्कूल के गायब थे तो कुछ उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर चले गए थे। दूसरी पाली में भी यही स्थिति थी।


स्कूल में जलभराव और गंदगी थी। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य हरिपति सहाय कौशिक, शिक्षक सूर्यकांत रावत, कृष्णकांत गुप्ता, मैथिलीशरण, वरिष्ठ सहायक शमशाद खान और परिचारक चंद्रपाल सिंह का सितंबर माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद डीआईओएस अमरचंद्र माहेश्वरी इंटर कालेज पहुंचे, जहां व्यवस्था ठीक मिली। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। नाथूराम पुरोहित इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने खेल का मैदान न होने की समस्या उठाई। नगर पालिका बालिका इंटर कालेज कोंच व एसकेटी बालिका इंटर कालेज कोंच में व्यवस्था ठीक मिलने पर स्टाफ की प्रशंसा की। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य समेत स्टाफ का वेतन रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link