Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 25, 2021

स्कूल से लौटते वक्त युवक ने की शिक्षिका से छेड़छाड़ की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार

 इटावा। प्राथमिक विद्यालय नगला कले बसरेहर में तैनात एक शिक्षिका से स्कूल से लौटते समय एक युवक ने छेड़छाड़ की। शिक्षिका के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। घटना के बाद से शिक्षिका सहमी है। मामले की जानकारी होने पर महिला शिक्षक संघ ने बीएसए से मिलकर महिला शिक्षकों की सुरक्षा की मांग की है।


घटनाक्रम के अनुसार विद्यालय की छुट्टी होने के बाद शिक्षिका अपने घर जा रही थी। मुख्य मार्ग से विद्यालय लगभग एक किलोमीटर अंदर है। चारों तरफ बबूल के पेड़ों से ढका हुआ और रास्ता है।


शिक्षिका को अकेले आते देख उक्त युवक ने अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए शिक्षिका को पकड़ने का प्रयास किया। शिक्षिका ने खुद को बचाने के लिए उसको धक्का दिया।

इसके बाद वह शोर मचाते हुए घर की तरफ भागी। तो शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोग शिक्षिका की मदद के लिए आए। यह देख युवक मौके से भाग निकला।

पीड़ित शिक्षिका ने घटना की जानकारी महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को दी। इसके बाद महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने बीएसए उमानाथ को प्रकरण से अवगत कराते हुए महिला शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए जाने की मांग की।

संघ की जिलाध्यक्ष कामना सिंह ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है। सिर्फ नगला कले के रास्ते को ही नहीं बल्कि जिन स्कूलों में महिला शिक्षक कार्यरत हैं। उन सभी स्कूलों की शिक्षिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। बीएसए ने महिला संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों उनकी मांगों पर जरूरी कार्रवाई कर ने का भरोसा दिया है।

स्कूल से लौटते वक्त युवक ने की शिक्षिका से छेड़छाड़ की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link