Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 25, 2021

कोतवाली में शिक्षक की मौत की सीबीसीआईडी ने की जांच

 • 19 मार्च को तिर्वा कोतवाली के शौचालय में लगा ली थी फांसी

कोतवाली के शौचालय में शिक्षक के फांसी लगा लेने के मामले में सीबीसीआईडी ने जांच शुरू की| कोतवाली पहुंची टीम ने उस रात ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों से पूछताछ की|  इसके बाद शौचालय का नक्शा तैयार किया| कोतवाली में करीब आधे घंटे तक छानबीन और पूछताछ के बाद टीम लौट गई| जालौन जिले के गिदौरा निवासी शिक्षक पर्वत सिंह की तिर्वा कोतवाली के मुक्का पुरवा गांव में ससुराल थी| 19 मार्च 2020 को वह ससुराल आए थे वहां ससुरालियों से विवाद हो गया सूचना पर पुलिस पहुंची| हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया| इसके बाद रात को हवालात की शौचालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला था| परिजनों ने हत्या की आशंका बताते हुए सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की थी| शुक्रवार को कानपुर से आई सीबीसीआईडी ने सिरसा कोतवाली पहुंचकर मौजूदा कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा से पूछताछ की|



इसके बाद टीम ने उस रात ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों से पूछताछ की|शौचालय को भी देखा| एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि विशेष टीम जांच में जिला पुलिस के अधिकारियों से संपर्क नहीं करती है घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर टीम वापस हो जाती है|

कोतवाली में शिक्षक की मौत की सीबीसीआईडी ने की जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link