कासगंज । कासगंज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ शिक्षिका प्रवीणा द्वारा आयोजित दीक्षित।चतुर्थ राज्य स्तरीय आइसीटी आधारित कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कल्यानपुर की शिक्षिका की आदर्श पाठ योजना राज्य स्तर के लिए चयनित हो गई है। जिससे शिक्षा विभाग में हर्ष की लहर दौड़ गई।
प्रतियोगिता का ऑन लाइन आयोजन 14 अगस्त को किया गया था। शिक्षिका प्रवीणा जिला स्तर पर चयन होने के बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उनके अलावा जिला से एक अन्य शिक्षक भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। शिक्षिका ने अपनी तकनीकी शिक्षण विधि व शिक्षा में नवाचार से बालिकाओं की शिक्षा पर बल दिया है। उनके द्वारा की गई प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने आईसीटी आधारित कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता में चयन कर लिया।
चयन पर डायट प्राचार्य जितेंद्र यादव, डायट मेंटर नवनीत शर्मा, अनिल परिहार, बीएसए राजीव यादव, डीसी भूप सिंह, वीरेन्द्र सर, वार्डन नीलिमा शर्मा आदि ने बधाइयां दीं हैं। संवाद

