पुरकाजी बैंक से रुपये निकालकर जा रही महिला शिक्षा मित्र से दिन दहाड़े युवक 32 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसके एक साथी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खादर क्षेत्र के गांव अलमावाला निवासी कोमल पत्नी सुभाष क्षेत्र के गांव चमरावाला स्कूल में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात है। उनके बच्चे मुजफ्फरनगर में रहकर पढ़ रहे हैं। शुक्रवार को कोमल पीएनबी से एक लाख रुपये निकालकर मुजफ्फरनगर अपने बच्चों के पास जा रही थी। बस स्टैंड पर उसे दो युवक मिले और कहने लगे कि आपके दो हजार रुपये बैंक में ही रह गए थे। आप अपने रुपये चैक कर लो। कोमल जैसे ही रुपये गिनने लगी तो युवकों ने उसके कुछ रुपये छीन लिए शिक्षा मित्र के शोर मचाने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। दूसरा युवक मौके से फरार हो गया।

