शिक्षक के घर से सामान चोरी
अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल ड्रीम सिटी में शुक्रवार को चोरों ने शिक्षक के घर में घुसकर 15 लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया। घटना के समय दंपती स्कूल गए थे। मामले में सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के उदित और उनकी पत्नी खुशबू यहां बेसिक शिक्षा के स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। यहां वे सारसौल स्थित ड्रीम सिटी में किराए पर रहते हैं। उनके माता पिता इन दिनों हरियाणा गए हैं, जबकि दंपती शुक्रवार को स्कूल गए थे। तभी चोरों ने मकान में घुसकर चोरी कर ली। ब्यूरो

