Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 25, 2021

महिला शिक्षामित्र ने गंगा में लगाई छलांग

 भगवत नगर ( उन्नाव ) : 24 सितंबर बारासगार थाना क्षेत्र के बक्सर घाट स्थित गंगा में अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार की सुबह बिहार थाना क्षेत्र की काशी खेड़ा निवासी सुशीला उर्फ रोली द्विवेदी ने गंगा में छलांग लगा दी। मृतक की पहचान पत्र में पड़े आधार कार्ड से हुई। परिजनों की सूचना पर बारा पुलिस ने शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलाकर तलाश कर आ रही है। शुक्रवार की सुबह बक्सर घाट में मौके पर महिला का मोबाइल पर्स रुपट्टा और चप्पल मिली। सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर ब्लाक के अपने मायके रामपुर बर्खी में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत थी। वही गांव से सूचना मिलने पर बक्सर घाट में पूर्व प्रधान सुधीर ग्राम प्रधान पढ़ाई पिंटू सिंह चौहान व पड़ोसी गांव नैकामऊ प्रधान राकेश मोहन मिश्रा समेत अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बक्सर घाट पहुंचे। शुक्लागंज से बुलाए गए गोताखोरों द्वारा गंगा में डूबी महिला की तलाश जारी है।



महिला शिक्षामित्र ने गंगा में लगाई छलांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link