Primary ka master-38 महीने से अनुपस्थित शिक्षिका निलंबित
एडी बेसिक के निरीक्षण में हुआ खुलासा, शिकायत के बाद भी अफसर बने रहे
औरया एडी बेसिक कानपुर मंडल राजेश शाही ने शुक्रवार को औरया ने ब्लॉक के कई के स्कूलो का औचक निरीक्षण किया। उन्हे जैतापुर इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका के 38 महीने से अनुपस्थित होने की जानकारी मिली अन्य स्कूल में एक शिक्षक शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बरतने मिला। एडी बेसिक के निर्देश पर बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया है। एडी बेसिक ने इंग्लिश मीडियम स्कूल जैतापुर , पूर्व माध्यमिक विद्यालय जैतापुर, प्राथमिक विद्यालय कखावतू,सुरान ब भाऊपुर का निरीक्षण किया।
इंग्लिश मीडियम स्कूल जैतापुर की शिक्षिका अनुपम यादव 38 महीने से अनुपस्थित मिली.
एडी बेसिक ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक विशाल पोरवाल से अनुपम के संबंध में जानकारी की। प्रधानाध्यापक ने तमाम पत्र दिखाते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों से शिकायत कई बार
कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने अब तक कार्रवाई नहीं की। बताया कि शिक्षिका के पति रवि यादव अछल्दा ब्लॉक मैं शिक्षक है.जो दावाव बना कर परेशान भी करते हैं. एडी बेसिक शिक्षिका ने के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए.

