Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 25, 2021

बीएसए को बिना मान्यता के चलते मिले दो स्कूल, दोनों विद्यालयों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी

 उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें दो स्कूल बिना मान्यता के चलते मिले।


बीएसए ने दोनों स्कूलों के संचालकों को निर्देशित किया कि तत्काल स्कूल बंद कर दें अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सबसे पहले मोहल्ला सुशीलनगर स्थित ग्लेरियस गार्डन एकेडमी में बीएसए पहुंचे। स्कूल बिना मान्यता के तीन सालों से संचालित मिला।

इसके बाद तथागत गौतम बुद्ध विद्यालय का निरीक्षण किया, स्कूल की मान्यता तो है लेकिन यह स्कूल मौजूदा मान्यता नियमों का पालन अधिकारी ने ग्लेरियस स्कूल के संचालक को तत्काल स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ एफआईआर की चेतावनी दी|



बीएसए को बिना मान्यता के चलते मिले दो स्कूल, दोनों विद्यालयों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link