Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 17, 2021

यूपीपीएससी : यूपीपीएससी में 22 से शुरू होंगे साक्षात्कार

 प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में साक्षात्कार का दौर 22 नवंबर से शुरू हो जाएगा। दीपावली, डाला छठ और देव दीपावली जैसे पर्व पड़ने के कारण साक्षात्कार की प्रक्रिया रुकी थी। इन पर्वो के बीतने के बाद अलग-अलग पदों के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। अधिकतर साक्षात्कार सीधी भर्ती के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का लिया जाएगा। आयोग ने उसकी तारीख तय कर दी है। साक्षात्कार की शुरुआत चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य पैथालाजी के अभ्यर्थियों से होगी।





आयोग ने सहायक आचार्य पैथालाजी पद के अभ्यर्थियों को लिए 22, 23, 25 और 26 नवंबर को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। वहीं, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के अंतर्गत सहायक भू-वैज्ञानिक, उत्तर प्रदेश सचिवालय विधायी सेवा विभाग में विधीक्षण अधिकारी और उत्तर प्रदेश आयुष यूनानी विभाग के अंतर्गत रीडर, तशरीह के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 नवंबर को लिया जाएगा। साक्षात्कार से जुड़ा समस्त ब्योरा आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। आवेदन पत्र अभ्यर्थियों को वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, उसे भरकर वांछित शैक्षिक दस्तावेज के साथ तय तारीख पर आयोग आने का निर्देश दिया गया है।

यूपीपीएससी : यूपीपीएससी में 22 से शुरू होंगे साक्षात्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link