Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 17, 2021

स्कूलों से भोजन के पांच नमूने लिए

 कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कस्तूरबा सहित बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में बनने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी। स्कूलों से पांच सैंपल जांच के लिए भेजे। टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हिमांयुपुर सोरों का निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान तैयार अरहर की दाल एवं आलू की सब्जी का नमूना लिया। प्राथमिक विद्यालय बजीरपुर में तैयार आलू व सोयाबीन बड़ी की सब्जी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदवा में तैयार रोटी, प्राथमिक विद्यालय महदवा से आलू सोयाबीन की बड़ी का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी नादिर अली नेेविद्यालयों की रसोइया व स्टाफ को भोजन तैयार करते समय साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश व प्रियेश कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद 

स्कूलों से भोजन के पांच नमूने लिए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link