Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 17, 2021

डीआईओएस को शिक्षकों ने दिया चौदह सूत्री ज्ञापन

 बस्ती। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने पुरानी पेंशन बहाली सहित चौदह सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को दिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगे पूरी हो जाती हैं, तो शिक्षकों को अनावश्यक दबाव से निजात मिलेगी।



प्रदेशीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र वर्मा व संगठन मंत्री ध्रुव नारायण ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण आवश्यक हो गया है, इससे प्रबंधकीय समस्याओं से शिक्षकों को निजात मिलेगी। जिलाध्क्ष अजय वर्मा, मंत्री श्रवण गुप्ता ने सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग रखी। कार्यक्रम को अटेवा जिला संयोजक तौआब अली, महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था शेयर बाजार पर आधारित है जो कर्मियों के लिए नुकसानदायक है।


इस मौके पर विजयनाथ तिवारी, आशुतोष मिश्र, संजय पांडेय, राजेश कुमार आर्य, सुनील मौर्या, जयराम अनिरुद्ध, वीरेंद्र यादव, ललित कुमार, अवलोक कुमार, विमलेश, अंजुम आदि मौजूद रहे। संवाद

डीआईओएस को शिक्षकों ने दिया चौदह सूत्री ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link