Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 17, 2021

खंड शिक्षाधिकारी ने की आरोपों की जांच

 बीसलपुर। बीएसए के निर्देश पर अमरिया के खंड शिक्षाधिकारी ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय चुरसिकतपुर पहुंचकर निलंबित प्रधानाध्यापिका पर लगे आरोपों की जांच की है।



बीएसए चंद्रकेश यादव ने विभिन्न गंभीर अनियमितताओं के आरोप में कंपोजिट विद्यालय चुसिकतपुर की प्रधानाध्यापिका माया गंगवार को पिछले माह निलंबित कर उन पर लगे आरोपों की जांच अमरिया के खंड शिक्षाधिकारी श्रीराम सक्सेना को सौंपी थी। श्रीराम सक्सेना ने सोमवार को विद्यालय पहुंचकर निलंबित प्रधानाध्यापिका पर लगे आरोपों की जांच की।


उन्होंने निलंबित प्रधानाध्यापिका के बयान लिए और शिकायत से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया। वह शिकायत से संबंधित अभिलेखों की प्रतियां भी ले गए हैं। पूछने पर श्रीराम सक्सेना ने बताया कि जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी। संवाद

खंड शिक्षाधिकारी ने की आरोपों की जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link