बरसात के दिनों में छत से टपकता है पानी, इंडिया मार्का हैंडपंप भी देता है दूषित पानी
बरवापट्टी दुदही ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का भवन खस्ताहाल हो गया है। जर्जर होने से स्कूल की छतों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इससे छत में सीलन हो रहा है। विद्यालय परिसर में लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप से दूषित पानी निकलता है। इससे इन विद्यालयों में नामांकित छात्र छात्राओं में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
सुबह दस बजे प्राथमिक विद्यालय गोबरहा में स्कूल के जर्जर भवन में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते मिले। बच्चों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्कूल के छत से पानी टपकता है। विद्यालय में 203 छात्र छात्राएं नामांकित हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए चार सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं। विद्यालय में शौचालय तो बना है, लेकिन उसमें ताला लटका रहता है। स्कूल परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है। इसके चलते छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में लगे साधारण नल से दूषित पानी पीने को विवश हैं। विद्यालय में बाउंड्रीवाल भी नहीं है। प्रधानाध्यापक कन्हैया राम ने बताया कि स्कूल जर्जर हो चुका है। इसके बारे में विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
शिवमंगल बैठा।
बरवापट्टी में 83 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। यहां एक अध्यापक तैनात हैं। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे वे छात्र-छात्राओं को पढ़ाते मिले इस विद्यालय के सभी कमरों में पंखा लगा हुआ है, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं है। स्कूल परिसर में लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप से दूषित पानी निकलता है। साफ-सफाई नहीं होने से शौचालय में गंदगी फैली है। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर गिरी ने बताया कि विद्यालय में केवल बिजली कनेक्शन व बाउंड्रीवाल की कमी है। इसे बनवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय अमवाखास में अभी तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है। यहां नामांकित छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में लगे इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब होने से स्कूल के बगल में लगा साधारण नल का दूषित पानी पीते हैं। विद्यालय में भी शौचालय नहीं बना है।
विद्यालय में चार सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र तैनात हैं। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे तक प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्र व शिक्षा मित्र प्रियंका मिश्रा अनुपस्थिति थे। विद्यालय में बच्चों के लिए एमडीएम भी नहीं बन रहा था शिक्षक ध्रुव प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में शनिवार रात सिलिंडर चोरी हो गई थी। इसके चलते एमडीएम नहीं बना पाया है। बाउंड्रीवाल का निर्माण हो रहा है। इंडिया मार्का नलकूप खराब होने की जानकारी
उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। प्राथमिक विद्यालय रामपुर बरहन
गांव के खानगी टोला में भी शुद्ध पेयजल और शौचालय की कमी है। विद्यालय परिसर में चारो तरफ गंदगी पसरी है। स्कूल का भवन भी जर्जर है। इस स्कूल में 161 बच्चों की नामांकन है, जिसमें से 98 बच्चों की उपस्थित मिले। यहां चार सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं, जिसमें प्रधानाध्यापक विवेक यादव अवकाश पर थे।
