Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 17, 2021

basic shiksha parishad : परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता संग, बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर भी विभाग की नजर

 वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग एक ओर जहां परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है। बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने का निर्देश दिया है। वहीं बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर भी विभाग की नजर है। इस क्रम शासन ने परिषदीय स्कूलों में खेल सामग्री की खरीद के लिए धनराशि जारी कर दी है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दस हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इससे परिषदीय विद्यालयों में खेल-कूद की गतिविधियां बढेंगी। बच्‍चे पढने के साथ खेल-कूद में भी परंगत होंगे।





परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए जारी धनराशि से प्राथमिक स्कूलों में 11 तरह के जबकि जूनियर स्तर पर 16 प्रकार की खेल सामग्री खरीदी जाएगी। वर्तमान में जिले में 1143 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जिनमें इस धनराशि से खेल सामग्री क्रय की जाएगी। खेल सामग्री का क्रय कर सभी प्रधानाध्यापकों को बीएसए कार्यालय को जानकारी देनी होगी। जिससे यह जानकारी को सके की धनराशि का इस्तेमाल सही मद में हुआ है।


30 नवंबर तक खरीदारी पूरी करने का निर्देश : महानिदेशक, बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को खेल सामग्री का चयन व खरीद हर हाल में 30 नवंबर तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि खेल सामग्री की उपलब्धता के बाद स्कूलों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अनिवार्य रूप से खेलकूद की गतिविधियां करवाई जाएं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि शासन ने प्राथमिक विद्यालयों के लिए पांच व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए दस हजार रुपये जारी किए गए हैं। धनराशि स्कूलों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताकि वह निर्धारित तिथि 30 नवंबर तक खेल सामग्री का क्रय कर सकें। प्रधानाध्यापक को खेल सामग्रियों का क्रय कर सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

basic shiksha parishad : परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता संग, बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर भी विभाग की नजर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link