Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 17, 2021

छात्रवृत्ति फॉर्म भेजने में देरी कर रहे विद्यालय

गोरखपुर। छात्रों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को लागू करने में जिले के अधिकतर विद्यालय गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 31,780 आवेदन इन विद्यालयों में फारवर्ड करने के लिए पड़े हुए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और पिछड़ा वर्ग अधिकारी ने विद्यालयों से आवेदन की सुस्त अग्रसारण (फॉरवर्डिंग) पर चिंता जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा है। सरकार की ओर से शैक्षिक व वित्तीय सत्र 2021-22 के लिए पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षाओं में छात्रों की छात्रवृत्ति दी जानी है। पूर्व दशम विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर निर्धारित की गई है। संवाद 




छात्रवृत्ति फॉर्म भेजने में देरी कर रहे विद्यालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link