गोपामऊ। विद्यालय पीलवान । खेड़ा में सोमवार को शिक्षक संकुल की बैठक हुई। इसमें एआरपी तेजेंद्र ■गौतम ने प्रेरणा तालिका, प्रेरणा लक्ष्य, शिक्षक डायरी पुस्तकीय ■ कोड व ध्यानाकर्षण माड्यूल पर चर्चा की गई। शिक्षकों को उपयोगी सुझाव भी दिए गए।
एआरपी आशीष कुमार ने प्रिंट रिच सामग्री व अन्य उपयोगी बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। विद्यालय को प्रेरक बनाने को लेकर दो सुझाव दिए। बैठक में शिक्षक संकुल अनुपम कुमार सक्सेना, शिक्षक संकुल मनोज कुमार, नंद किशोर पुष्कर, सहायक अध्यापक कृष्ण गोपाल, मनोज कुमार, अजय कुमार भारद्वाज, आशीष अवस्थी, अमित कुमार व अनुपम कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
