Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 17, 2021

दरोगा भर्ती ख़बर : एक नाम वाले अभ्यर्थियों की एक ही दिन होगी परीक्षा

 लखनऊ। प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के 9,500 से अधिक पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसमें साल्वर गैंग की सेंधमारी से निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कई बार साल्वर गिरोह कोशिश करते हैं कि एक से अधिक स्थान से आवेदन करा दिया जाए और जिस परीक्षा केंद्र पर सेटिंग हो जाए, वहां परीक्षा दिलाई जाए।



ऐसे में एक ही नाम के अभ्यर्थियों की परीक्षा एक ही दिन कराई जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों की छंटनी कर उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं, जिन्होंने एक से अधिक फॉर्म जमा किए थे। उनके अंतिम आवेदन को सही मानते हुए बाकी आवेदन को रद्द किया जा रहा है। ऐसे 2,408 अभ्यर्थियों का अंतिम आवेदन स्वीकार करते हुए बाकी आवेदन निरस्त कर किए गए हैं।

दरोगा भर्ती ख़बर : एक नाम वाले अभ्यर्थियों की एक ही दिन होगी परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link