Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 3, 2022

शिक्षक की हत्या

 सोरांव (प्रयागराज), । सोरांव के जूड़ापुर दादू गांव में सोमवार रात घर में सो रहे बुजुर्ग शिक्षक प्रेम प्रकाश मिश्र (65) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।



कातिल ने उसी कमरे में सो रहीं उनकी पत्नी नीरजा मिश्रा (62) को भी मारने की कोशिश की। मंगलवार तड़के वह खून से लथपथ मिलीं। गंभीर हालत में उनको एसआरएन में भर्ती कराया गया है। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ता की मदद से छानबीन की। कमरे में सारा सामान बिखरा था।


पुलिस ने बड़े बेटे की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रकाश बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे और इनके तीनों बेटे घर से बाहर रहते हैं। इस हत्याकांड में खानाबदोश गैंग पर शक जताया जा रहा है।


हाईवे के किनारे घर है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


-शैलेष पांडेय, एसएसपी


शिक्षक की हत्या Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link