Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 26, 2024

ऐलान: रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा, परीक्षा 23अगस्त से होगी

 यूपी पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के 60244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथियां गुरुवार को घोषित कर दी गईं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यह परीक्षा आगामी 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। पूर्व में पेपर लीक होने के कारण यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा निरस्त करते हुए छह माह के अंदर शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को ध्यान में रखते हुए पुन परीक्षा कराने का निर्देश दिया था।


जन्माष्टमी के कारण परीक्षा में अंतराल चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराने के संबंध में परीक्षा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केंद्रों के चयन, परीक्षार्थियों के सत्यापन तथा सॉल्वर बैठाने से रोकने के बारे में भी प्रदेश सरकार ने 19 जून को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया था। परीक्षा इन सभी मानकों के अनुसार आयोजित की जाएगी। जन्माष्टमी त्योहार के कारण परीक्षा में अंतराल दिया गया है। सभी घोषित तिथियों पर परीक्षा दो-दो पालियों में होगी, जिसमें लगभग पांच-पांच लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।


प्रवेश पत्र की दो अतिरिक्त प्रतियां डाउनलोड करें अभ्यर्थी अभ्यर्थियों से पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र की दो अतिरिक्त प्रतियां डाउनलोड करने को कहा गया है। उसकी एक प्रति परीक्षा केन्द्र के जिले तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा के बाद अपने जिले तक की यात्रा के लिए बस कंडक्टर को प्रस्तुत करनी होगी। इस प्रवेश पत्र के आधार पर रोडवेज बस में यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी।


ऐलान: रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा, परीक्षा 23अगस्त से होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link