Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 26, 2024

नकली एडी बेसिक बनकर स्कूल में किया निरीक्षण

 नकली एडी बेसिक बनकर स्कूल में किया निरीक्षण 

अमृत विचार : मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) लखनऊ मंडल श्याम किशोर तिवारी के नाम पर किसी दूसरे व्यक्ति ने एडीबेसिक बनकर सीतापुर के स्कूलों को निरीक्षण किया। शिक्षकों ने भी अपना उच्च अधिकारी समझकर स्वागत किया। लेकिन इस बात की जानकारी जैसे ही सीतापुर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह को मिली तो वह भी इस बात से हैरान रह गये इस बात की पुष्टि बीएसए ने सीधे एडीबेसिक श्याम किशोर तिवारी से फोन पर की तो पता चला कि वह जनपद में गये हीनहीं थे। मामले की छानबीन की गई तो इस बात की जानकारी नहीं हो पाई कि ऐसा किस व्यक्ति ने किया है। लेकिन इस बात की पुष्टि शिक्षकों ने जरूर की अधिकारी के रूप में कोई व्यक्ति उनके यहां आया था। उसने अपना परिचय एडीबेसिक श्याम किशोर तिवारी के रूप में दिया था। हालांकि इस बात की जानकारी श्याम किशोर तिवारी को मिली तो वह भी हैरान रह गये।



नकली एडी बेसिक बनकर स्कूल में किया निरीक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link