Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 26, 2024

Bihar news: विलंब से स्कूल पहुंचने पर प्रभारी प्राचार्य का सिर फोड़ा

 

बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जोकहरी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विलंब से पहुंचने पर प्रभारी हेडमास्टर का सिर फोड़ डाला। घटना बीते बुधवार की है।



ग्रामीणों ने शिक्षक के देर से विद्यालय पहुंचने का हवाला दे पहले हंगामा किया। इस दौरान हंगामे में ग्रामीणों के साथ शामिल शराब का सेवन कर दो युवकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार के साथ गाली-गलौज करने के साथ मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। वहीं पास में खड़ी एक शिक्षिका के साथ उन दोनों ने दुर्व्यवहार भी किया। घटना को ले जख्मी शिक्षक की ओर से कृष्णगढ़


शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस, दोषियों पर होगी कार्रवाई


थाने में लिखित आवेदन दे आरोपितों पर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गयी है।


वहीं गुरुवार को विद्यालय में ग्रामीणों की ओर से तालाबंदी कर दी गई। इसकी सूचना मिलते ही बीआरसी बड़हरा की टीम जांच करने पहुंची। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों के साथ आपसी तालमेल बैठ जाने के बाद विवाद का निपटारा हुआ। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई करने में जुट गई है। @pky

Bihar news: विलंब से स्कूल पहुंचने पर प्रभारी प्राचार्य का सिर फोड़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link