बंदरा. प्रखंड के एक मध्य विद्यालय के शिक्षक पर बच्चियों के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है. बुधवार को पीड़ित बच्चियां घर जा कर परिजन को आपबीती सुनाई तो आक्रोशित अभिभावक विद्यालय में पहुंचे. तब तक सभी शिक्षक चले गये थे. पीड़ित बच्चों ने बताया कि उक्त शिक्षक द्वारा अक्सर शर्मनाक हरकत किया जाता है. फिलहाल आरोपी शिक्षक दो दिनों की छुट्टी पर चले गये हैं. बताया जाता है कि वे स्कूल में ही अपना आवास रखे हुए हैं. कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले विद्यालय में ही अपना आवास बनाए हुए था. उसके द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटना करने पर विद्यालय से उसका आवास हटा दिया गया था. विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के एचएम को ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. सूचना मिलने पर बीइओ प्रेमलता सिंहा गुरुवार जांच के विद्यालय में पहुंची. बीइओ ने बताया कि एचएम द्वारा सूचना मिलने पर विद्यालय में गये थे लेकिन आरोपित शिक्षक के छुट्टी पर होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी. मामले की जांच की जा रही है.

