पटना, कार्यालय संवाददाता। पटना सदर प्रखंड अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर शिक्षा दरबार में जा सकते हैं। यहां उनकी समस्याएं सुनी भी जाएंगी और उनका निपटारा भी किया जाएगा।
दरअसल, पटना सदर के प्रखंड संसाधन केन्द्र में शिक्षकों की समस्याओं को सुनने व उसके निपटारे के लिए माह के हर शनिवार को शिक्षा दरबार लगेगा। इसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व उत्क्रमित विद्यालयों के शिक्षक शामिल हो सकेंगे। अवकाश वाले शनिवार को छोड़कर हर शनिवार को इसमें प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी शामिल होंगे।

