Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 26, 2024

Bihar news: शिक्षा विभाग के बैंक खाते में लंबे समय से रखे थे सात करोड़ रुपए

 मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।


शिक्षा विभाग के खाते से अवैध निकासी को लेकर केस दर्ज होने के बाद कई सनसनीखेज बातें सामने आयी है। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक स्टेशन रोड शाखा के शाखा प्रबंधक ने शिक्षा विभाग के खाते से की गयी अवैध निकासी मामले में गंभीरता से जांच की आवश्यकता बतायी है। शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्यालय द्वारा अंतिम लेनदेन 14 जनवरी 2020 को करने की बात कहते हैं।



जबकि बैंक का कहना है कि उसके बाद अलग-अलग तिथियों में नेफ्ट के माध्यम से रुपए ट्रांसफर किए गए। बैंक के शाखा प्रबंधक उदित प्रियम ने बताया कि करीब 2014-15 में शिक्षा विभाग के खाता संख्या 1008161010 001494 (डीएसई न्यू टीचर्स सैलरी अकाउंट) में करीब सात करोड़ रुपए जमा कराए गए थे।


इसके बाद लंबे समय तक रुपए की निकासी नहीं हुई। दिसम्बर 2019 में तीन करोड़ रुपए और जनवरी 2020


■ 2019 में तीन करोड़ व 2020 में एक करोड़ किया गया था ट्रांसफर


■ डीएसई न्यू टीचर्स सैलरी अकाउंट निष्क्रिय रहने पर भी उठ रहा सवाल


में एक करोड़ रुपए एडीबी बैंक में ट्रांसफर किए गए थे। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग द्वारा खाता संख्या 1008161010001494 (डीएसई न्यू टीचर्स सैलरी अकाउंट) में लंबे समय से बड़ी राशि यूं ही रखने के औचित्य को लेकर कई सवाल उत्पन्न हो रहे हैं। शाखा प्रबंधक ने थाना में दिए गए आवेदन में स्पष्ट किया कि मनीष कुमार के नाम एसबीआई जेएनकेटीएमसी शाखा के खाता संख्या में 41276988374 तीन नेफ्ट के माध्यम से 25 नवम्बर 2022, 19 जनवरी 2023 और 15 सितम्बर 2023 को 7813441.30 रुपए ट्रांसफर किए गए।


जबकि दीपक कुमार के नाम एसबीआई बीएनएम यूनिवर्सिटी शाखा के खाता संख्या 41341983510 में


पांच नेफ्ट के माध्यम से 23 दिसम्बर 2022, 13 मार्च 2023, 31 मई 2023, 7 जुलाई 2023 और 4 सितम्बर 2023 को 11936325 रुपए ट्रांसफर किया गया।


वहीं विकास कुमार के नाम एसबीआई जेएनकेटीएमसी शाखा के खाते में तीन नेफ्ट के माध्यम से एक अगस्त 2023, 12 सितम्बर 2023 और 27 सितम्बर 2023 को कुल 6985360 रुपए ट्रांसफर किया गया। इसके अलावा राजेश कुमार के नाम एसबीआई मेन ब्रांच के खाता संख्या 42180405087 में एक नेफ्ट के माध्यम से 13 सितम्बर 2023 को 200000 रुपए ट्रांसफर किया गया।


जबकि धीरज कुमार के नाम एसबीआई


जेएकेटीएमसी शाखा के खाता संख्या 42061968547 में एक नेफ्ट के माध्यम से 19 अगस्त 2023 को 2985165 रुपए ट्रांसफर किए गए। मामला उजागर होने के बाद कार्रवाई को लेकर बैंक हरकत में आ गया है। केस दर्ज कराए जाने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। सदर थानाध्यक्ष बिमलेंदु कुमार ने कहा कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले के अनुसंधान में मिलने वाले साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। @pky

Bihar news: शिक्षा विभाग के बैंक खाते में लंबे समय से रखे थे सात करोड़ रुपए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link