Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 26, 2024

Bihar news: 11 बजे ही स्कूल में दे दी छुट्टी, लोगों में आक्रोश

 

विद्यापतिनगर, निसं । शिक्षा विभाग की तमाम सख्ती के बाद भी कुछ शिक्षकों की मनमानी बंद नहीं हो रही है। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर दियारा में गुरुवार को सुबह 11 बजे पर ही विद्यालय बंद कर शिक्षकों ने बच्चों को छुट्टी दे दी। इस क्रम में बच्चों को मध्याह्न भोजन भी नहीं दिया गया।



इसके बाद ग्रामीणों व अभिभावकों ने वीडियो बना वायरल किया। जिसे देखने के बाद स्कूल में मौजूद कुछ शिक्षकों ने मान- मनौवल कर आसपास केकुछ छात्रों को बुला वर्ग का


संचालन शुरू किया। इस संबंध में अभिभावक राहुल कुमार, सिंघेश्वर राय, रामचरण राय, ममता देवी, पुष्पा देवी, प्रियंका देवी, सोनिया देवी आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इस विद्यालय में प्रधान व शिक्षकों की मनमानी से आये दिन बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। उनका कहना था कि अधिकांश शिक्षक समय से स्कूल आते भी नहीं हैं। बीडीओ महताब अंसारी ने बताया कि जानकारी मिली है। ये घोर लापरवाही हैं। जांच कर संबंधित दोषी पर कार्रवाई की जायेगी। 

Bihar news: 11 बजे ही स्कूल में दे दी छुट्टी, लोगों में आक्रोश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link