Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 29, 2024

Bihar news:600 से अधिक स्कूलों में बिजली नहीं, भीषण गर्मी में बच्चे बेहाल

 मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के 600 से अधिक स्कूलों में बिजली नहीं है और गर्मी में बच्चे बेहाल हैं। स्कूलों में बिजली के तार तो लटके हैं, लेकिन वह किसी काम के नहीं हैं। जिले में बिन बिजली वाले स्कूलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।



जिन स्कूलों में बिजली है, वहां पर्याप्त संख्या में पंखे नहीं हैं। एक कमरे में 50 से 70 बच्चे बैठ रहे हैं, वह भी बिना पंखे के ही। इससे बच्चे बेहोश भी हो रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी मीनापुर में कई छात्राएं बहोश हो गई। 

जिले के अलग-अलग प्रखंडों में 12 से 40 स्कूल ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं है। हर प्रखंड में 15-20 स्कूल ऐसे हैं, जहां बिजली है पर कमरों में पंखा नहीं है। सकरा, पारू, मुशहरी समेत अन्य प्रखंडों के दर्जनों स्कूलों में बच्चे गर्मी में पंखे के बिना बेहाल हैं।

Bihar news:600 से अधिक स्कूलों में बिजली नहीं, भीषण गर्मी में बच्चे बेहाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link