Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 29, 2024

Bihar news: आइसीटी लैब के नाइट गार्ड को आठ महीने से नहीं मिला वेतन, कॉन्ट्रैक्ट पर एजेंसियों के माध्यम से बहाल किये गये हैं नाइट गार्ड


संवाददाता, पटना


जिले के सरकारी स्कूलों में तैयार किये गये आइसीटी में लैब में बच्चों को कंप्यूटर की बेहतर जानकारी देने के लिए कंप्यूटर सिस्टम व इंटरनेट कनेक्शन लगाया गया है. जिले के स्कूलों में तैयार आइसीटी लैब की सुरक्षा के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर एजेंसियों के माध्यम से नाइट गार्ड बहाल किये गये हैं.



लेकिन लैब की सुरक्षा के लिए बहाल किये गये नाइट गार्ड को पिछले आठ महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. इससे


नाइट गार्ड को जीवन यापन करना भी मुश्किल हो गया है. जिले में 175 स्कूलों में आइसीटी लैब तैयार किया गया है. इनमें से 39 प्राथमिक और 23 हाइस्कूलों में नाइट गार्ड बहाल किये गये हैं.


पिछले आठ महीने से 62 नाइट गार्ड को वेतन नहीं मिला है. इन नाइटगार्डों को 10,881 रुपये के मानदेय पर 10 विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से बहाल किया गया है. इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों में भी बहाल किये गये नाइट गार्ड को वेतनमान नहीं दिया गया है.


जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बकाया राशि के भुगतान के लिए विभाग की ओर से बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जायेगा. @pky

Bihar news: आइसीटी लैब के नाइट गार्ड को आठ महीने से नहीं मिला वेतन, कॉन्ट्रैक्ट पर एजेंसियों के माध्यम से बहाल किये गये हैं नाइट गार्ड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link