Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 29, 2024

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज बारिश के आसार

 


लखनऊ। मानसून की धीमी रफ्तार ने प्रदेश में रविवार को भी बारिश के लिए लोगों को बस इंतजार कराया। तीखी धूप, उमस और बढ़े हुए तापमान की वजह से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मानसून के फिर से सक्रिय होने से अच्छी बारिश के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से और तराई के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं मंगलवार से उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो रविवार को प्रदेश में हरदोई में सर्वाधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बस्ती में 37.5 डिग्री और बलिया व वाराणसी में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में गाजीपुर व बुलंदशहर में सबसे कम 25 डिग्री सेल्सियस तो चुर्क में 25.6 डिग्री और झांसी में 25.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link