Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 31, 2024

शिक्षा मित्रों की तुलना पशु से करने पर घेरा

 लखनऊ। विधानसभा में मंगलवार को शिक्षा मित्रों की तुलना सपा विधायक समरपाल सिंह द्वारा एक मंत्री के पालतू पशु से करने पर सत्ता पक्ष ने खासा हंगामा किया।



बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कड़ी आपत्ति करते हुए कहा कि सपा सदस्य शिक्षा मित्रा की तुलना पशु से करने की वह निंदा करते हैं। बोले- यह तुलना कतई उचित नहीं है। जहां तक शिक्षा मित्रों के मानदेय की बात है तो सपा सरकार में उन्हें 3500 रुपये मिलते थे अब उन्हें योगी सरकार ने ही बढ़ा कर दस हजार रुपये किया था।

शिक्षा मित्रों की तुलना पशु से करने पर घेरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link