बजट ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1200 अंक और निफ्टी 1% से ज्यादा गिरा
बजट ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. सेंसेक्स और निफ्टी 1% से ज्यादा गिर गए हैं. दलाल स्ट्रीट पर मुख्य इंडेक्स में तेजी से गिरावट आई. निफ्टी -424.20 अंक या -1.68% गिरकर 24,896.45 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, सेंसेक्स -1446.52 अंक या -1.76 % गिरकर 80,823.26 पर कारोबार कर रहा है. बजट वाले दिन शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई थी. सेंसेक्स-निफ्टी मिले-जुले खुले लेकिन उसके बाद इंडेक्स लाल निशान में फिसलते नजर आए थे. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही में करीब 30 अंकों की गिरावट थी.

