Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 1, 2026

छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही, तीन बीईओ को चेतावनी

 संतकबीरनगर, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक छात्रों की दैनिक रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। कुछ विद्यालयों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर स्कूलों में आज भी ऑफलाइन ही उपस्थिति दर्ज की जा रही है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने शनिवार को इसकी समीक्षा किया। समीक्षा में हैंसर, नाथनगर और बेलहर ब्लाक की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इन तीनों के ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारियों को बीएसए ने कड़ी चेतावनी दी है। बीएसए ने 20 से 29 जनपवरी के बीच ऑनलाइन दर्ज की गई उपस्थिति का अवलोकन किया। इसमें हर दिन प्रगति खराब पाई गई। दिनांक 29 जनवरी को पूरे जिले का औसत प्रतिशत देखा जाए तो महज 24.25 प्रतिशत रहा।



महज इतने ही प्रतिशत बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति को दर्ज किया गया। वहीं सांथा ब्लाक में 40.30, मेंहदावल ब्लॉक में 30.16 प्रतिशत, बघौली ब्लॉक में 39.37 प्रतिशत, सेमरियावां ब्लॉक में 31.62 प्रतिशत, खलीलाबाद ब्लॉक में 21.01 प्रतिशत, नाथनगर ब्लॉक में महज 6.12 प्रतिशत, हैंसर बाजार ब्लॉक में 13.14 प्रतिशत, बेलहर कला ब्लॉक में 6.87 प्रतिशत और पौली ब्लॉक में 35.13 प्रतिशत छात्रों की ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई है। यही स्थिति पूर्व के दिनों की भी रही। बीएसए ने कहा कि यदि इसमें तेजी से सुधार नहीं हुआ तो यह माना जाएगा कि खंड शिक्षाधिकारी अपने पर्यवेक्षणीय दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति के साथ उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही, तीन बीईओ को चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link