Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 1, 2026

बजट के एलानों के बाद सोने-चांदी के भाव पर क्या असर? जानें सर्राफा बाजार का अपडेट

बजट के एलानों के बाद सोने-चांदी के भाव पर क्या असर? जानें सर्राफा बाजार का अपडेट



केंद्रीय बजट के दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोना 7,600 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 22,600 रुपये तक की गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना 7,653 रुपये या 5 प्रतिशत गिरकर 1,42,000 पर आ गया। वहीं चांदी 22,648 रुपये सस्ती होकर 2,69,277 पर आ गई। इसमें 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।


केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इससे पहले बीते सप्ताह भी सोना-चांदी की कीमतों में भारी टूट देखने को मिली थी। एक ही दिन में चांदी करीब 30 फीसदी तक सस्ती हो गई थी, जबकि सोना लगभग 17 फीसदी फिसल गया था। जानकारों के मुताबिक, बजट से जुड़ी अनिश्चितता, वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं पर लगातार दबाव बना हुआ है।


चांदी की गिरावट कैसी रही?

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना-चांदी बुरी तरह टूटे थे। खास बात यह रही कि गिरावट से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 4,20,048 रुपये के लाइफटाइम हाई पर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन इसमें जोरदार गिरावट आई और भाव 1.28 लाख रुपये टूटकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। बजट पेश होने से पहले रविवार को गिरावट और गहरी हो गई। चांदी करीब 9 फीसदी या 26,273 रुपये से ज्यादा सस्ती होकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर आ गई।


सोने का हाल हुआ बेहाल

सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1,93,096 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने के बाद भरभराकर टूटा था और 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,50,849 रुपये पर आ गया था। रविवार को कारोबार शुरू होते ही इसमें फिर तेज बिकवाली दिखी और सोना 8.80 फीसदी से ज्यादा फिसल गया। 10 ग्राम सोने का भाव करीब 13,711 रुपये गिरकर 1,38,634 रुपये पर आ गया।


गिरावट की पहली से जताई गई थी उम्मीद बाजार जानकारों के मुताबिक, इस बार बजट रविवार को पेश होने के कारण कमोडिटी बाजार में भी ट्रेडिंग हो रही है। सोना-चांदी में गिरावट की आशंका पहले से जताई जा रही थी। माना जा रहा था कि बीते सप्ताह की तेज गिरावट से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है और इसका असर बजट डे पर भारी बिकवाली के रूप में देखने को मिल सकता है। वायदा कारोबार शुरू होते ही यह अनुमान सच साबित होता नजर आया।

बजट के एलानों के बाद सोने-चांदी के भाव पर क्या असर? जानें सर्राफा बाजार का अपडेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link