Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 1, 2026

बैक हो रहे ट्रक ने शिक्षक को मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज रेफर

बैक हो रहे ट्रक ने शिक्षक को मारी टक्कर:हमीरपुर के राठ में बाइक सवार घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में एक सड़क हादसे में परिषदीय विद्यालय के शिक्षक विनोद द्विवेदी घायल हो गए। शनिवार को पनवाड़ी रोड स्थित नहर के पास एक बैक हो रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, राठ कस्बे के सिकंदरपुरा निवासी शिक्षक विनोद द्विवेदी अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। पनवाड़ी रोड पर नहर के पास अचानक पीछे हट रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में विनोद द्विवेदी गिरकर घायल हो गए।

घायल शिक्षक को तुरंत राठ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें नजदीकी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।


बैक हो रहे ट्रक ने शिक्षक को मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज रेफर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link