Union Budget 2026 Announcement Foreign Travel Cost: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा और विदेश में खर्च को आसान बनाने के लिए बड़ा एलान किया। अब विदेश जाने वाले लोग और परिवार कम टैक्स देकर अपनी ट्रिप, पढ़ाई या इलाज का खर्च कर पाएंगे। बजट में विदेशी टूर पैकेज पर TCS घटा दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा अब पहले से ज्यादा किफायती होगी।
इसके अलावा विदेश में शिक्षा और मेडिकल खर्च के लिए पैसा भेजने पर भी TCSकम कर दिया गया है, जिससे लेन-देन आसान और तेज होगा। टैक्स नियमों में स्पष्टता लाने के लिए मानव संसाधन सेवाओं की सप्लाई को अब कॉन्ट्रैक्टर भुगतान के तहत माना जाएगा, जिससे TDS सिर्फ 1% या 2% लगेगा। इन बदलावों से विदेश यात्रा, शिक्षा और हेल्थ सेक्टर में लोगों के लिए टैक्स बोझ कम होगा, वहीं व्यापारियों और कामगारों के लिए नियम सरल और समझने में आसान होंगे।

