Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 24, 2026

इधर से लापता रिटायर्ड शिक्षक का कासगंज में मिला कटा सिर, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

इधर से लापता रिटायर्ड शिक्षक का कासगंज में मिला कटा सिर, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस


 दो फरवरी से लापता चल रहे बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के जगत गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक का कटा हुआ सिर बरामद हुआ। सिर कई दिन पुराना लग रहा था। स्वजन ने पास में मिले कपड़ों से शिनाख्त कर ली। मामले की जांच बदायूं पुलिस को भेजी जाएगी।

सहावर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर के खेत में शनिवार सुबह खून से सने पुरुष के कपड़े पड़े हुए दिखे। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। कपड़ों से थोड़ी दूर पर कटा हुआ मानव सिर भी पड़ा था। देखने से लग रहा था जानवरों ने मांस नोंचा है।

इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो देखकर सोमवार को बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत निवासी ओमवीर पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया। सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि ओमवीर ने कपड़ों के आधार पर सिर की पहचान अपने पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हरीकृष्ण के रूप में की।


उन्होंने बताया कि वह दो फरवरी को घर से बरेली दवा लेने के लिए निकले थे। रात 10 बजे तक उनसे मोबाइल फोन पर बात भी हुई। इसके बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।


अलापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सीओ ने बताया कि धड़ की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही अलापुर पुलिस को सूचना दी गई है। गुमशुदगी वहां दर्ज है, इसलिए विवेचना भी वहीं से होगी। पहचान के लिए पुलिस डीएनए जांच भी कराएगी।


इधर से लापता रिटायर्ड शिक्षक का कासगंज में मिला कटा सिर, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link