Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 24, 2026

टेट के विरोध में काला फीता बांध किया कार्य

टेट के विरोध में काला फीता बांध किया कार्य

बहराइच, । टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने काला फीता बांधकर शिक्षण कार्य किया। सरकार से टेट की परीक्षा से मुक्त करने के लिए संसद में कानून लाकर शिक्षकों को राहत देने की मांग की। शिक्षकों का साथ अनुदेशक व शिक्षा मित्रों ने भी दिया। शिक्षक संगठनों ने बैठक कर 26 फरवरी के धरने को अंतिम रूप दिया।


उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने बताया कि सोमवार से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक अपना कार्य करते हुए काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 26 को डीएम कार्यालय धरना स्थल पर धरना देकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।




26 फरवरी को होने वाले धरने की रणनीति बनाते शिक्षक।




विजय उपाध्याय, यादवेंद्र यादव ने कहा कि हमारी मांग प्राकृतिक न्याय है। कोई भी कानून जब से बना है, उसी के आगे से लागू किया जाता है, पीछे से नहीं। जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण पाठक ने आंदोलन को जनहित में बताया और कहा कि शिक्षकों का मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है।

टेट के विरोध में काला फीता बांध किया कार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link