Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 24, 2026

परीक्षा कक्ष में शिक्षक को आया हार्ट अटैक, मौत

परीक्षा कक्ष में शिक्षक को आया हार्ट अटैक, मौत

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधी बाल निकेतन स्कूल में सोमवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले में जानकारी ली। नया गांव ख्वाजपुर मीरपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह (55 वर्ष) गांव स्थित एमएसएस हाईस्कूल में अध्यापक थे। सोमवार को उनकी ड्यूटी गांधी बाल निकेतन स्कूल में हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा में लगी थी। बताया गया कि सुरेंद्र पाल सिंह बोर्ड संबंधी कागजों पर हस्ताक्षर कर ही रहे थे। अचानक असहज महसूस करने लगे और पलक झपकते ही कुर्सी से नीचे गिर पड़े। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


परीक्षा के दौरान शिक्षक को हार्ट अटैक आया था, मौके पर सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहुंच गए थे। मेरे द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई। बोर्ड को इसके बारे में अवगत करा दिया गया है। - विनय कुमार, डीआईओएस



परीक्षा कक्ष में शिक्षक को आया हार्ट अटैक, मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link